logo

Theme Nagpur

footer_logo
Theme- Nagpur, 2026


II पञ्च परिवर्तन II भारतीय भाषा II 2047 विकसित भारत II 

 

 II पञ्च परिवर्तन  II  


समाज में देश-काल-परिस्थितियों में कुछ परिवर्तन, कुछ कार्य लक्ष्य के साथ करने होते हैं ताकि तत्कालीन परिवेश को सहज बनाया जा सकें। इसी दृष्टि से वर्तमान भारत ने कुछ लक्ष्य परिवार-समाज से ही नियत किये गए और इसे आरोपित करने के स्थान पर स्वयं स्फूर्त स्वकार्यता दी। 

कुटुम्ब प्रबोधन: भागदौड़, निरन्तर सक्रियता में भारतीय समाज कहीं न कहीं अपने मूल्यों, नैतिकता और पारिवारिक सहजता से थोड़ा दूर हुआ है, जबकि समाज की सक्रियता, सामाजिक परिवेश को सुदृढ़ और नियमित करने में महत्वपूर्ण कड़ी परिवार ही है, वो दायित्व-बोध प्रत्येक नागरिक को हो। जब भी कोई कार्य करने को हम आगे बढ़ते हैं सबसे पहले हम सबको समावेशित करने का प्रयास करते हैं। कुटुम्ब का आशय, भारतीय संयुक्त परिवार की अवधारणा हैं जिसमें सब मिलकर अपने संस्कारों, परम्पराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज के संचालन में सहयोग करते हैं। 

पर्यावरण: प्रकृति हमारे परिवेश में सबसे महत्वपूर्ण आयाम हैं, जिसके सहारे ही मानुस क्या जीव, सब अपने जीवन को आगे बढ़ाते हैं, प्रकृति-पर्यावरण के संरक्षण का दायित्व हमें ग्रहण करना होगा, प्रकृति के संरक्षण के साथ ही स्वयं के अस्तित्व के लिए भी। हमने पर्यावरण के साथ तादात्म्य भाव को विकसित किया हैं, जिसमें पेड़, पहाड़, नदी, वन, जीव मात्र के साथ शास्त्र भी अन्योन्याश्रित संबंधों का निर्वहन करता हैं। भूमि, नदी, वृक्ष में हमने ममता देखि-पाई-अनुभूत की हैं।  

सामाजिक समरसता: मानवीय मूल्यों में जीव मात्र के प्रति सहिष्णुता, तारतम्य भाव और आपसी सद्भाव सबसे अग्रिम विषय हैं।  सामाजिक परिवेश में क्षेत्र, जाति, पन्थ, रंग, वेशभूषा, खान-पान और लिङ्ग के आधार पर जुड़ाव हो, ये सब जोड़ने के तत्त्व है, अतः समाज जीवन में हम परस्पर सहृदयता के साथ आगे बढ़े। समाज की बहुलता-विभिन्नता-विविधता के कोई भी अर्थ लीजिये वे सब वास्तविकता में हमको जोड़ते हैं।  भिन्नता होना, खासकर भारत जैसी विभिन्नता दुनिया के लिए मिशाल हैं जहाँ कोई भी अन्तर केवल जोड़ता हैं। 

स्वदेशी या आत्मनिर्भर: जो व्यक्ति अपने स्वाभिमान, अपने परम्परा के प्रति स्वाभिमान रखता हैं , वह देश का एक अच्छा नागरिक हैं।  स्वदेश का भाव कोई नियम नहीं हैं, यह कोई कृत्रिम सिद्धान्त सा भी नहीं, वस्तुत स्व का बोध, स्वदेश के प्रति गौरव और किसी और से पूर्व अपने परिवेश को महत्ता देना ही स्वदेशी का सात्विक अर्थ हैं।  जब स्वदेशी का यह आसान मार्ग समाज समझा लेता हैं तो बड़ी आसानी से वह राष्ट्र आत्मनिर्भर होता हैं , आत्मनिर्भर होना वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत की महती आवश्यकता हैं। 

नागरिक कर्त्तव्य: व्यक्ति-व्यक्ति जब अपने आत्मिक भाव को जागृत करेगा तो वह बहुत ही आसानी से अपने कर्तव्यों को समझेगा, तद्नुराप आचरित करेगा और इससे बहुत सहज भाव से राष्ट्र-देश-समाज में समरूपता-तालमेल होगा। नागरिक अधिकारों के प्रति सावचेत होना अच्छा संकेत हैं, पर उतना ही अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण भी। भारत के संविधान में इसे मौलिक कर्तव्य के रूप में अंकित किया गया हैं, पर तथ्य यह भी है की भारत की परिवार व्यवस्था में यह परम्परागत रूप से भी हमे प्राप्त होता हैं। 



II भारतीय भाषा  II  

संस्कृत तथा भारतीय भाषा परिप्रेक्ष्य में नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित विशेष सत्र  का आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने और युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रायोजन में आयोजित इस सत्र द्वारा संस्कृत भाषा की अद्यतन प्रासंगिकता, भाषा के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, शास्त्रों के साथ ही संस्कृत सरल-सर्वसाधारण और जन भाषा हैं इसकी पुष्टि होगी। 

संविधान के अन्तर्गत स्वीकृत संस्कृत सहित, 22 आधुनिक भारतीय भाषाएँ शामिल हैं: असमिया, बांग्ला, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कश्मीरी, कन्नड़, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, संथाली, सिंधी और उर्दू के साथ पाली-प्राकृत और देश की आंचलिक बोलियों को भी इस आयोजन में स्थान मिलेगा। 

संस्कृत देश की विभिन्न भाषाओँ में और भारत के ही नहीं विश्व नगरों, ग्रामों में स्थाई रूप से विद्यमान हैं, इस दृष्टि से संस्कृत स्नेही वक्ताओं, प्रतिभागियों के इस त्रि-दिवसीय विचार सत्र से, केवल संस्कृत ही नहीं भारतीय भाषाओँ को भी एक नया आयाम मिलेगा, 2047 में विकसित भारत की संकल्पना में भाषाएँ महत्वपूर्ण होगी।   

देश भर के विभिन्न भारतीय भाषाएँ ही वो तत्व है जिसने भारत की विभिन्नता में भी देश को जोड़े रखा, भारत की दृष्टि में भाषा कभी बाधक नहीं थी, हालाँकि इसे विभेद रूप में प्रस्तुत करने के यदा-कदा के के कुछ संकुचित प्रयत्न दिखते रहते हैं। 

विभिन्न भाषाओँ में संवाद, सभी की अपनी वक्तृत्व शैली में नए शब्दों का समावेश और इन सबसे महत्वपूर्ण होगा देश के आंचलिक स्वरुप को प्रतयक्ष देखने और अनुभव करने का। 




II  2047 विकसित भारत  II 

आदर्श की कल्पना और उस आदर्श को प्राप्त करना, यह मानव स्वभाव हैं।  भारत ने वैश्विक स्तर पर विश्वास अर्जित किया हैं, दुनिया भारत की विश्वसनीयता को मान्यता भी देता हैं। अपनी भवितव्य की योजना में भारत ने संकल्प किया हैं की देश को अगले 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना हैं, इसमें सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं तो वह हैं जनमत, उसमें भी देश का युवा।  युवा भारत उस कल्पना में परिणति देने में सन्नद्ध हुआ हैं और यह क्रियाशीलता विश्वास देती हैं की कोई भी लक्ष्य पाना इस राष्ट्र के लिए असम्भव नहीं हैं। 

देश की भाषाएँ, देश के नागरिकों के कर्तव्य, पारिवारिक संस्कार, देश का स्वच्छ वातावरण, हमारा अपने पर्यावरण, नागरिक शुचिता, सामाजिक समन्वय इन सबके सम्बल से यह राष्ट्र अपनी स्वाभाविकता में समृद्ध, सुदृढ़ और आत्मनिर्भरता के साथ विकसित बनेगा।  

यह केवल आदर्श की कल्पना भर नहीं हैं अपितु यह वह कर्म भी और सत्य भी है, जिसको यह राष्ट्र वर्णित करेगा, संकल्प में सिद्धि तक की यह राह भारत चल पड़ा हैं, निरन्तर सक्रियता के साथ भारतीय मेधा की चलायमान है। केवल सत्ता नहीं, जन-भागीदारी, नागरिक कर्त्तव्य, अपनी संस्कृति-विरासत-परम्परा, नैतिक मूल्यों और युवाओं को मार्गनिर्देशित करने के संकल्प से 2047 का भारत न केवल समृद्ध होगा, बल्कि पूरी दुनिया के लिए मानवीय मूल्यों और आधुनिकता के संगम का एक आदर्श उदाहरण बनेगा।




Translation From Hindi

II Five Transformations II Indian Languages ​​II Developed India 2047 II

 

II Five Transformations II

In society, certain changes and actions must be undertaken in accordance with the prevailing time, place, and circumstances to make the contemporary environment more conducive. From this perspective, present-day India has set certain goals, originating from within families and society itself, and instead of imposing them, has fostered spontaneous self-driven action.

 

Family Enlightenment: In the hustle and bustle of modern life and constant activity, Indian society has, to some extent, drifted away from its values, ethics, and familial harmony. However, the family remains a crucial link in strengthening and regulating the social environment, and every citizen must be aware of this responsibility. Whenever we undertake any task, we first strive to include everyone. The concept of family here refers to the Indian joint family system, where everyone works together to uphold their traditions and values, contributing to the smooth functioning of society.

Environment: Nature is the most important dimension in our surroundings, upon which all living beings, including humans, depend for their existence. We must accept the responsibility of protecting nature and the environment, not only for its preservation but also for our own survival. We have developed a sense of oneness with the environment, where trees, mountains, rivers, forests, and all living beings, as well as our scriptures, reflect interdependent relationships. We have seen, felt, and experienced maternal affection in the land, rivers, and trees.

 

Social Harmony: Among human values, tolerance, empathy, and mutual goodwill towards all living beings are paramount. In the social environment, connections based on region, caste, religion, color, attire, food habits, and gender are all elements that unite us. Therefore, we should move forward in social life with mutual compassion. Whatever meaning you ascribe to the plurality, diversity, and variety of society, in reality, they all connect us. This diversity, especially in a country like India, is an example for the world, where every difference only serves to unite us.

 

Self-reliance or Self-sufficiency: A person who takes pride in their self-respect and their traditions is a good citizen of the country. The feeling of self-reliance is not a rule, nor is it an artificial principle; in fact, the true meaning of self-reliance lies in self-awareness, pride in one's own country, and giving importance to one's own environment before anything else. When society understands this simple path of self-reliance, the nation easily becomes self-sufficient. Self-sufficiency is a great necessity for India in the current global scenario. Civic Duty: When each individual awakens their inner consciousness, they will easily understand their duties and act accordingly, leading to harmony and balance in the nation, country, and society. Being aware of one's civic rights is a good sign, but equally important is dedication to one's duties. The Indian Constitution enshrines this as a fundamental duty, but the fact remains that this is also traditionally ingrained in India's family system.

 

II Indian Languages ​​II


The special session organized in Nagpur, Maharashtra, in the context of Sanskrit and Indian languages, is a means to promote democratic values ​​and empower the youth.

This session, sponsored by the Central Sanskrit University, will highlight the contemporary relevance of the Sanskrit language, increase its appeal, and reaffirm that Sanskrit, along with the scriptures, is a simple, accessible, and popular language.

The event will include Sanskrit and the 22 modern Indian languages ​​recognized under the Constitution: Assamese, Bengali, Bodo, Dogri, Gujarati, Hindi, Kashmiri, Kannada, Konkani, Maithili, Malayalam, Manipuri, Marathi, Nepali, Odia, Punjabi, Tamil, Telugu, Santali, Sindhi, and Urdu, along with Pali-Prakrit and regional dialects of the country.

Sanskrit is permanently present in various languages ​​of the country and in cities and villages not only in India but also around the world. From this perspective, this three-day brainstorming session with Sanskrit-loving speakers and participants will give a new dimension not only to Sanskrit but also to other Indian languages. Languages ​​will be crucial in the vision of a developed India in 2047.

The various Indian languages ​​are the element that has kept the country united despite its diversity. In India's perspective, language has never been a barrier, although occasional narrow attempts to present it as a source of division are sometimes seen. The event will feature dialogue in various languages, the inclusion of new words in everyone's unique style of expression, and, most importantly, the opportunity to directly see and experience the regional diversity of the country.

 

II 2047 Developed India II

Imagining an ideal and striving to achieve it is human nature. India has earned global trust, and the world acknowledges its credibility. In planning its future, India has resolved to become a developed nation by 2047.

The most crucial element in this endeavor is public opinion, especially that of the country's youth.

Young India is actively engaged in realizing this vision, and this dynamism instills confidence that no goal is impossible for this nation. With the support of the country's languages, the duties of its citizens, family values, a clean environment, our commitment to the environment, civic responsibility, and social harmony, this nation will develop in its natural course, becoming prosperous, strong, and self-reliant.

This is not merely an ideal vision; it is also the action and the truth that this nation will embody.

India has embarked on this path from संकल्प (resolve) to सिद्धि (achievement), driven by continuous activity and the dynamism of Indian intellect. Not just through governance, but through public participation, civic duty, its culture, heritage, traditions, moral values, and the commitment to guiding its youth, the India of 2047 will not only be prosperous but will also become an ideal example for the entire world, representing a confluence of human values ​​and modernity.